फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेरवा में उफनती नदी में छलांग लगाकर बचाई नेपाली की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
नेरवा (रोहड़ू)। सोशल मीडिया में वायरल हो रहा एक वीडियो क्षेत्र में खूब चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो में एक व्यक्ति के नदी में बहने और एक अन्य व्यक्ति की ओर से जान जोखिम में डाल कर उसे बचाने का दृश्य दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

यह घटना उस समय की है जब रक्षाबंधन त्योहार मनाने के बाद शराब के नशे में एक नेपाली व्यक्ति शाल्वी नदी पार कर रहा था। इस दौरान संतुलन बिगड़ने से वह नदी के तेज बहाव की चपेट में आ गया। नदी किनारे खड़े लोगों ने उसे बहते देख सीटियां बजा कर शोर मचाना शुरू कर दिया। वहीं पर खड़े मिस्त्री का काम करने वाले मुरली ने लोगों का शोर सुनकर नेपाली को बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दी। मुरली ने नदी के तेज बहाव में करीब सत्तर मीटर आगे बह चुके नेपाली को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। उधर एक व्यक्ति ने इस घटनाक्रम की पूरी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। 15 अगस्त को घटित यह घटनाक्रम सोशल मीडिया की सुर्खियां बना हुआ है। उधर मुरली के इस साहस भरे कारनामे की क्षेत्र में खूब वाहवाही की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें