फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: बारिश ने खोली ठियोग अस्पताल की पोल

विज्ञापन
ठियोग अस्पताल  भवन में छत से टपक रहा पानी। संवाद
विज्ञापन
भवन के छत से जगह-जगह टपक रहा पानी
विज्ञापन

10 करोड़ से बनाया सिविल अस्पताल का नया भवन

बीते साल उखड़ी थी अस्पताल भवन की टाइलें
संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। सिविल अस्पताल ठियोग फिर सुर्खियों में आ गया है। बारिश ने सिविल अस्पताल के नए भवन की पोल खोल कर रख दी। सुबह जब अस्पताल के कर्मी अस्पताल भवन के अंदर आए तो देखा कि भवन की छत जगह-जगह से टपक रही है।
ओपीडी से लेकर नए भवन तक छत पूरी तरह से टपक रही है। इस भवन को करीब 10 करोड़ की लागत से बनाया गया है। इससे पहले भी भवन में बाहरी ओर लगीं टाइलें उखड़ गई थीं। इसको लेकर विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने जांच कमेटी का गठन किया था। अब छत टपकने से एक बार फिर से सिविल अस्पताल ठियोग का भवन सुर्खियों में आ गया है।
विज्ञापन

बीते साल भवन की बाहरी दीवारों की टाइलें उखड़ीं थीं। इस मामले में विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने एसडीएम ठियोग मुकेश शर्मा की अध्यक्षता में जांच कमेटी बिठाई थी। साल 2025 में लंबे समय के बाद पहली बारिश हुई है। एक रात बरसात से अस्पताल के नए बने भवन से पानी टपकने की घटना ने सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन

एसएमओ डाॅ. पवन शर्मा ने बताया की जब सुबह वे अस्पताल पहुंचे तो देखा की नए भवन की छत के अलावा दीवारों से पानी भवन में आ गया। इस बात को लेकर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को लिखित रूप में शिकायत दे दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें