फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: उत्तर क्षेत्रीय अंतर विश्वविद्यालय हैंडबॉल प्रतियोगिता में एचपीयू ने जीता रजत पदक

विज्ञापन
उत्तर क्षेत्रीय अंतर विश्वविद्यालय हैंडबॉल प्रतियोगिता में रजत पदक जीतने वाली एचपीयू की टीम। सं
विज्ञापन
. ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता के लिए किया क्वालीफाई
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। उत्तर क्षेत्रीय अंतर विश्वविद्यालय पुरुष हैंडबॉल प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) शिमला की टीम ने रजत पदक जीत लिया है। यह प्रतियोगिता संगरूर के मस्तवाणा साहिब स्थित अकाल कॉलेज आफ फिजिकल एजुकेशन में पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला के तत्वावधान में संपन्न हुई। टीम के प्रशिक्षक अनिल कुमार ने बताया कि प्रदेश की टीम ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी को हराकर टॉप 4 टीमों में प्रवेश किया। टॉप 4 टीमों के बीच तीन तीन लीग मुकाबले हुए। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला ने दो मुकाबले जीतकर प्रतियोगिता में लगातार दूसरे साल रजत पदक प्राप्त किया। लीग मुकाबले में प्रतियोगिता की विजेता बनी गुरु नानक देव विश्वविद्यालय अमृतसर से कड़े संघर्ष में हारने के बाद टीम ने लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी फगवाड़ा और मेजबान पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला को नजदीकी मुकाबलों में परास्त कर दूसरे स्थान पर अपना कब्जा जमाया। इसी के साथ हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला की टीम ने ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा एवं युवा कार्यक्रम विभाग के निदेशक डॉक्टर संजय शर्मा, हिमाचल प्रदेश की विश्वविद्यालय की खेल एवं पाठयेतर गतिविधियां परिषद के अध्यक्ष डॉ गोपाल, उपाध्यक्ष सुशील कुमार आदि ने टीम की उपलब्धि पर शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें