फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: आकांक्षी खंड निरमंड में सुविधाएं जांचीं

विज्ञापन
निरमंड में औचक निरीक्षण करते आईएएस अधिकारी रोहन चंद ठाकुर। स्रोत: विभाग।
विज्ञापन
निरमंड (कुल्लू)। केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री आकांक्षी विकास खंड कार्यक्रम के तहत शनिवार को निरमंड खंड की मूलभूत सुविधाओं को जांचने के लिए प्रभारी आईएएस रोहन चंद ठाकुर पहुंचे। उन्होंने शिक्षा और स्वास्थ्य समेत अन्य स्थानों का औचक निरीक्षण कर जमीनी हकीकत जानी। आईएएस अधिकारी रोहन चंद ठाकुर ने शनिवार को समिति सभागार निरमंड में विभागों के अधिकारियों के साथ निरमंड खंड में प्रगति पर चल रहे कार्यों की समीक्षा बैठक की। बैठक के बाद रोहन चंद ठाकुर ने फील्ड विजिट किया। उन्होंने सिविल अस्पताल निरमंड का औचक निरीक्षण किया, जहां मरीजों का कुशलक्षेम जाना। इसके बाद पंजाब नेशनल बैंक शाखा निरमंड का औचक निरीक्षण किया। आंगनबाड़ी केंद्र सिरकोटी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल निरमंड का औचक निरीक्षण किया और स्कूली बच्चों के साथ शिक्षा पर चर्चा की। निरमंड ब्लॉक की धरातल पर मूलभूत सुविधाओं को जांचा। रोहन चंद ठाकुर ने कहा कि निरमंड खंड में शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और बागवानी सहित अन्य विषयों को लेकर निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें