फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रामपुर और ननखड़ी में 28 को पिलाई जाएगी पल्स पोलियो की दवा

विज्ञापन
विज्ञापन
62 पोलियो बूथ, 2 ट्रांजिट बूथ और 2 मोबाइल टीमों का किया गठन
विज्ञापन

29 और 30 को घर-घर जाकर पिलाई जाएगी पोलियो खुराक
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर में बुधवार को पल्स पोलियो अभियान की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह ने बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में स्वास्थ्य विभाग, आयुर्वेद विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, नगर परिषद रामपुर और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। 28 जून को पल्स पोलियो अभियान तहत सभी निर्धारित पोलियो बूथों में बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। रामपुर और ननखड़ी में पल्स पोलियो अभियान को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। रामपुर विकास खंड में 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के 5,272 बच्चों को पोलियो रोधी खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। 62 पोलियो बूथ, 2 ट्रांजिट बूथ और 2 मोबाइल टीमों का गठन किया गया है। अभियान के संचालन के लिए कुल 128 टीमें और 10 पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। ट्रांजिट बूथ चौरा चेक पोस्ट और सुंगरी चेक पोस्ट पर स्थापित किए जाएंगे, मोबाइल टीमें झाकड़ी से भैरा खड्ड और झाकड़ी से बधाल परियोजना क्षेत्र में कार्य करेंगी। अभियान के लिए आवश्यक कोल्ड चेन व्यवस्था, वाहनों और पोलियो वैक्सीन की उपलब्धता सुनिश्चित कर ली गई है। 29 और 30 जून को स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर उन बच्चों को पोलियो रोधी खुराक पिलाएंगी, जो 28 जून को किसी कारणवश बूथों तक नहीं पहुंच पाएंगे। रामपुर एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि वे अपने 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं। क्षेत्र में कार्यरत प्रवासी श्रमिकों से अपील की कि बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाने के लिए निकटतम पोलियो बूथों पर अवश्य लेकर आएं। पोलियो मुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रत्येक बच्चे तक पहुंचना आवश्यक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें