30 जून तक विद्यार्थी कर सकते हैं कॉलेज में प्रवेश पाने के लिए आवेदन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। राजकीय महाविद्यालय रामपुर शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया अंतिम चरण पर है। 28 से 30 जून तक नए विद्यार्थियों को कॉलेज वातावरण से परिचित करवाने के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इच्छुक छात्र और छात्राएं 30 जून तक महाविद्यालय के http//www.gcrampur.iind.in/Portal पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। नए शैक्षणिक स्तर की नियमित कक्षाएं 1 जुलाई से शुरू की जाएंगी। महाविद्यालय में 1 जून से प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई थी। प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से संचालित की जा रही है। महाविद्यालय में 30 जून तक आवेदन प्रक्रिया चलेगी। पहली मेरिट सूची 20 जून को जारी की गई। विद्यार्थी बीए, बीएससी, बीकॉम, बीवॉक और बीसीए सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों में आवेदन कर रहे हैं। कॉलेज प्राचार्य डॉ. पंकज बासोतिया ने कहा कि बीए प्रथम वर्ष में बुधवार को फीस जमा करने के लिए पोर्टल खोला गया। पोर्टल पर विद्यार्थियों ने अपराह्न 3:00 बजे तक फीस जमा की। बीकॉम और बीवॉक की दूसरी मेरिट लिस्ट जल्द ही जारी की जाएगी।