फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: बस अड्डा कांगल में सार्वजनिक शौचालय बनकर तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
. यात्रियों और स्थानीय लोगों को मिली राहत
विज्ञापन

. चार पंचायतों के हजारों लोगों की कई साल की मांग पूरी
संवाद न्यूज एजेंसी
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। उपमंडल कुमारसैन की कांगल पंचायत में कई साल से चली आ रही शौचालय की समस्या का आखिरकार समाधान हो गया। सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। यात्रियों और स्थानीय लोगों को राहत मिली है। पंचायत की प्रधान कृतिका नेगी खाची के प्रयासों से बस अड्डा कांगल में शौचालय का निर्माण हुआ है। प्रधान कृतिका नेगी ने कहा कि बस अड़्डा कांगल चार पंचायतों का केंद्र बिंदु है। यहां से रोजाना सैकड़ों लोग आवाजाही करते हैं, लेकिन शौचालय की सुविधा न होने के कारण असुविधा का सामना करना पड़ता था। इस समस्या को ध्यान में रखते हुए उन्होंने स्थानीय विधायक कुलदीप सिंह राठौर से मुलाकात की और स्थिति से अवगत करवाया। विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने विधायक निधि से 2.10 लाख रुपये की राशि इस कार्य के लिए स्वीकृत की। इस राशि से बस अड्डे में शौचालय का निर्माण कार्य पूर्ण किया गया है, जिससे अब यात्रियों और स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिली है। कृतिका नेगी ने इस कार्य के लिए विधायक कुलदीप सिंह राठौर का आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें