फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नीरथ में सार्वजनिक शौचालय पर दो साल से लटका ताला

विज्ञापन
नीरथ में सार्वजनिक शौचालय में लटका ताला, लोग परेशान। संवाद
विज्ञापन
. महिलाओं समेत यात्रियों और राहगीरों को हो रही परेशानी
विज्ञापन

. पंचायत के पास बजट नहीं, व्यापार मंडल ने भी हाथ किए खड़े
संवाद न्यूज एजेंसी
ननखड़ी (रामपुर बुशहर)।
नीरथ में एनएच-पांच के किनारे बना शौचालय दो साल से बंद पड़ा है। ऐसे में महिलाओं समेत यात्रियों और राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ रही है। एनएच-पांच पर नीरथ बस अड्डे में सार्वजनिक शौचालय में ताला लटकने के कारण लोग खासे परेशान हैं। ननखड़ी तहसील की 17 पंचायतों के ग्रामीणों का नीरथ में आना-जाना रहता है। क्षेत्र की ओर जाने वालीं सभी बसें नीरथ में रुकती हैं। यहां से लोग रामपुर और शिमला की ओर भी रवाना होते हैं। ऐसे में शौचालय की सुविधा न होने के कारण परेशानी होती है। इस शौचालय का निर्माण पंचायत ने एसजेवीएन के सहयोग से करवाया था। कारोबारियों ने आपसी सहयोग से शौचालय की सफाई के लिए एक व्यक्ति भी रखा था, लेकिन वह भी बाद में हटा दिया। इसके बाद शौचालय की सफाई व्यवस्था चरमरा गई और पंचायत को इस पर ताला लगाना पड़ा। अब पंचायत के पास इसकी सफाई करने के लिए व्यक्ति तैनात करने का बजट नहीं है। पंचायत अब एसजेवीएन और व्यापारियों से शौचालय की सफाई के लिए व्यक्ति तैनात करने के लिए बात करेगी। लोगों ने शौचालय को जल्द खोलने की मांग की है, ताकि लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े। नीरथ पंचायत प्रधान रीना ठाकुर कहा कि पहले व्यापार मंडल और परियोजना की ओर से दो कर्मचारी शौचालय की सफाई के लिए रखे गए थे। अब कर्मचारी नहीं है। शौचालय में शराब की बोतलें पड़ी होती थीं। इस कारण शौचालय पर ताला लगाना पड़ा। व्यापार मंडल और परियोजना के साथ बैठक कर समस्या का हल निकाला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें