कोटखाई (रोहड़ू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गुम्मा के चार विद्यार्थियों का चयन प्रदेश की सीनियर नेशनल सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता 14 से 18 दिसंबर तक कोलकाता में आयोजित की जा रही है। चयनित विद्यार्थियों में आशीष, रोनक, देवांश और रिपुल शामिल हैं। यह सभी खिलाड़ी पहले भी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग ले चुके हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुमेश कुमार मेहता ने चयनित खिलाड़ियों, अभिभावकों, शारीरिक शिक्षक एवं कोच रिचु शर्मा और विद्यालय के स्टाफ को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 से अब तक गुम्मा विद्यालय के 50 से अधिक विद्यार्थी सॉफ्टबॉल में राष्ट्रीय स्तर पर खेल चुके हैं, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। प्रधानाचार्य ने गुम्मा व्यापार मंडल के प्रधान देव चौहान का इन खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए 10,000 रुपये की आर्थिक सहायता देने के लिए आभार व्यक्त किया है। संवाद