फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सुरेंद्र ठाकुर को दूसरी बार पीटीए अध्यक्ष की कमान

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर कॉलेज में अभिभावक-शिक्षक संघ की हुई आमसभा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। पीजी कॉलेज रामपुर में शनिवार को अभिभावक-शिक्षक संघ की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता प्राचार्य एवं पीटीए संरक्षक डॉ. पंकज बसोतिया ने की। शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए पीटीए की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। सुरेंद्र ठाकुर को दूसरी बार पीटीए अध्यक्ष पद की कमान सौंपी गई। इसके अलावा कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारियों और सदस्यों का भी चयन किया गया। बैठक की शुरुआत प्राचार्य डॉ. पंकज बसोतिाय के संबोधन से हुई। उन्होंने कहा कि कॉलेज में विकास, शिक्षागत ढांचा मजबूत करने और विद्यार्थियों के विकास में पीटीए की अहम भूमिका रहती है। उन्होंने पीटीए के विभिन्न क्रियाकलापों के बारे में अभिभावकों को अवगत कराया। वहीं पीटीए सचिव डॉ. प्रताप ठाकुर ने पीटीए की आय-व्यय का ब्योरा रखा। सुरेंद्र ठाकुर को सर्वसम्मति से दूसरी बार अध्यक्ष पद की कमान सौंपी गई। उपाध्यक्ष मोहर सिंह, महासचिव डॉ. प्रताप ठाकुर, संयुक्त सचिव तिलक राज शर्मा, देविका, कोषाध्यक्ष प्रकाश सिंह, मुख्य सलाहकार अधिवक्ता डीडी कश्यप, सलाहकार रीना, लोकराज ठाकुर, ऑडिटर ललित बदरेल, ज्योति लाल सेनी को चुना गया। सदस्यों में मीना नेगी, मंगल दास, प्रकाश चंद, दिनेश कुमार, राजेश कुमार गुप्ता, डॉ. विद्याबंधु नेगी, डॉ. टीडी वर्मा, प्रो. प्रोमिला ठाकुर को चुना गया। नव नियुक्त अध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर ने कहा कि कॉलेज के सर्वांगीण विकास के लिए समस्त कार्यकारिणी अपना अहम योगदान देगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें