फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटे किसानों को सस्ते ऋण उपलब्ध करवाएं : उपायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने सम्मेलन कक्ष में जिला समन्वय समिति की त्रैमासिक बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने उपस्थित बैंक कर्मियों से आह्वान किया कि वे जनजातीय जिला किन्नौर में कृषि, बागवानी, पशुपालन क्षेत्र में छोटे किसानों को सस्ते ऋण उपलब्ध करवाएं ताकि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में मदद मिल सके। उपायुक्त ने वित्तीय समावेशन पर बल दिया ताकि निर्धन एवं शोषित वर्ग को सामाजिक सुरक्षा कवच का लाभ मिल सके। साथ ही वित्तीय साक्षरता जागरूकता शिविर लगाने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिला सशक्तीकरण पर जोर दिया। बैठक में सहायक आयुक्त विपिन ठाकुर, जिला बैंक प्रबंधक रोहित सांगवान, जिला उद्योग महाप्रबंधक गुरु लाल नेगी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें