फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: ननखड़ी में क्रिकेट महासंग्राम 18 मार्च से, विजेता टीम को मिलेंगे 1.71 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतियोगिता में 32 टीमें लेंगी भाग, तैयारियों में जुटी आयोजक कमेटी
विज्ञापन

15 मार्च तक टीमें करवा सकती हैं पंजीकरण
संवाद न्यूज एजेंसी
ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। एवरग्रीन पार्क स्टेडियम ननखड़ी में 18 मार्च से क्रिकेट महासंग्राम शुरू हो रहा हे। ओपन स्तरीय इस प्रतियोगिता की विजेता टीम को कमेटी की ओर से 1.71 लाख रुपये नकद राशि और ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा। आयोजक कमेटी प्रतियोगिता के आयोजन की तैयारियों में जुट गई है। कमेटी के अध्यक्ष विवेक मेहता की अध्यक्षता में बैठक हुई। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में 32 टीमें भाग लेंगी। नशा छोड़ो-खेल खेलो के मकसद से क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता ओपन स्तर पर खेली जाएगी। लाल बॉल से मैच खेले जाएंगे। 15 मार्च तक टीमें पंजीकरण करवा सकती हैं। प्रतियोगिता की उपविजेता टीम को 77 हजार नकद राशि और ट्रॉफी से पुरस्कृत किया जाएगा। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट, 81,00 रुपये नकद राशि और ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा। सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, गेंदबाज को पांच हजार व ट्रॉफी, सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर और क्षेत्ररक्षक को तीन हजार रुपये और ट्रॉफी से पुरस्कृत किया जाएगा। इस मौके पर मुख्य सलाहकार अमृत मेहता, अखिल मेहता, परीक्षित मेहता, आर्यन मेहता, सौरव मेहता, हर्षित मेहता, राज पॉल, पिंटू, हेमंत, नीतिश, आयुष, अजय, साहिल, सन्नी, साहिल कायथ, विकास मेहता, चिराग और अंकुश सहित अन्य युवा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें