स्टेट कैडर अधिसूचना का पटवार कानूनगो संघ जिला इकाई किन्नौर विरोध प्रदर्शन करते हुए। संवाद
पटवार कानूनगो संघ जिला इकाई ने आज से कलम छोड़ हड़ताल पर जाने का किया समर्थन
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। पटवार-कानूनगो संघ जिला इकाई किन्नौर की बैठक उपायुक्त कार्यालय प्रतीक्षालय भवन रिकांगपिओ में जिला इकाई संघ प्रधान नवीन कुमार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से सरकार की ओर से जारी स्टेट कैडर अधिसूचना का विरोध किया गया और अधिसूचना को वापस लेने की मांग की गई। राज्य कार्यकारिणी के आदेशानुसार 28 फरवरी से कलम छोड़ हड़ताल पर जाने का समर्थन और राज्य कार्यकारिणी का साथ देने का निर्णय लिया। इस बैठक में संघ के उपप्रधान जय प्रकाश, सचिव गोपाल भगत, रतन दास, उरज्ञन दर्जे, दीपेंद्र कुमार, कृष्ण चंद, नरेश कुमार, राजेंद्र कुमार साहित अन्य मौजूद रहे। किन्नौर जिला में पटवारी-कानूनगो संघ के अवकाश जाने के बाद सभी कार्यालय पूरी बंद रहे। इस कारण लोगों के राजस्व संबंधित काम में नहीं हो पाए।