फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान आंदोलन के समर्थन में उतरे आनी के कॉमरेड

विज्ञापन
आनी में सीटू के कार्यकर्ता एसडीएम को कृषि बिल को लेकर ज्ञापन सौंपते हुए। - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। किसान बिल के विरोध में दिल्ली जा रहे पंजाब और हरियाणा के किसानों के समर्थन में आनी के कॉमरेड और किसान सभा भी उतर गई है। मंगलवार को एसडीएम कार्यालय के बाहर कॉमरेडों ने विरोध प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की। कॉमरेडों ने एसडीएम आनी के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

कॉमरेड नेता एवं किसान सभा के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. ओंकार शाद ने कहा कि जो केंद्र सरकार की ओर से किसान विरोधी कानून पास किया गया है, उसके विरोध में किसानों ने जो आंदोलन छेड़ा है, उसके लिए किसान सभा आनी और सीटू कमेटी आनी ने खुलकर उनका समर्थन किया। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते किसानों की मांगों को पूरा नहीं किया जाता है तो आनी से सीटू और किसान सभा के लोग किसानों के समर्थन में दिल्ली कूच करेंगे। साथ ही उन्होंने आनी के किसानों से भी एकजुट होने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि जो किसान विरोधी कानून लाया गया है, उसे निरस्त किया जाए।
विज्ञापन

इस अवसर पर मिलाप ठाकुर, गीताराम ठाकुर, लोकेंद्र कुमार, पद्म प्रभाकर, लता देवी, चंद्रा देवी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें