फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टापरी में रैली निकालकर जताया रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)। टापरी में सीटू जिला किन्नौर और किसान सभा किन्नौर ने संयुक्त रूप से किसानों और मजदूरों के हित में उनकी मांगों को लेकर प्रदेश और केंद्र सरकार के खिलाफ हल्ला बोला।
विज्ञापन

सैकड़ों मजदूरों ने टापरी बाजार में रैली निकालकर रोष जताया और सरकार को चेताते हुए कहा कि जल्द किसान-मजदूरों के हित में सही विचार करें अन्यथा देश भर में उग्र आंदोलन छेड़ा जाएगा। बस अड्डे पर जनसभा को संबोधित करते हुए सीटू किन्नौर के अध्यक्ष दिनेश नेगी ने कहा कि श्रम कानूनों में सरकार जो फेरबदल कर रही है, उसे जल्द वापस लिया जाए। सरकार मजदूर विरोधी नीतियां लागू करना चाहती है, जो सरासर गलत है।
किसान सभा के जिला संयोजक शोभा राम नेगी ने बताया कि जिले के किसानों को कोरोना संकट काल में उनकी मेहनत का उचित दाम नहीं मिल रहा है। वहीं, जिले के तीनों खंडों कल्पा, पूह और निचार में सरकार से कोल्ड स्टोर का प्रावधान करने की मांग उठाई। इस अवसर पर मदन सिंह नेगी, जीवन सिंह नेगी, सुखीराम नेगी, राजेश कुमार, कृष्णा प्रकाश नेगी, बलदेव सिंह नेगी, राजमन सिंह नेगी, विद्यालाल नेगी, राजेश कुमार नेगी, नैन सिंह नेगी, नरेश कुमार नेगी, किशोरी लाल, अनिल नेगी, विशाल सिंह, हरनाम सिंह और संतोष कुमार सहित कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें