फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिकांगपिओ में सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने बोला हल्ला

विज्ञापन
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। कांग्रेस जिलाध्यक्ष उमेश नेगी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ रिकांगपिओ में रोष रैली निकाली। कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के कार्यकाल में हो रहे भ्रष्टाचार को लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किन्नौर जिले में वन मंडलाधिकारी की धांधली को लेकर कांग्रेस ने उपायुक्त गोपाल चंद के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

ज्ञापन में किन्नौर कांग्रेस ने आरोप लगाया कि वन मंडलाधिकारी सरकारी काम के ठेकों में धांधली कर रहे हैं। अध्यक्ष उमेश नेगी ने कहा कि किन्नौर के वन मंडलाधिकारी सरकारी कार्यों के ठेके सिर्फ भाजपा के कार्यकर्ताओं को दिए जा रहे हैं। बिना टेंडर आमंत्रित किए अंदर खाते ही टेंडर भाजपा के लोगों को दिए जा रहे हैं। अधिकारी कार्यालय में बुलाकर बिना सूचना के गुपचुप तरीके से भाजपा समर्थित ठेकेदारों को बारी-बारी बुलाकर ठेके दिए जा रहे हैं। कार्यों की सूचना किसी नोटिस बोर्ड पर भी नहीं दर्शाई जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कार्यों के 90 फीसदी काम पहले ही किए जा रहे हैं, जबकि टेंडर प्रक्रिया बाद में हो रही है। उन्होंने सरकार से संबंधित अधिकारी पर उचित कार्रवाई अमल में लाने की मांग की है। उन्होंने चेताया कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो किन्नौर कांग्रेस जन आंदोलन करने को मजबूर होगी। इस मौके पर चंद्र गोपाल नेगी, सूर्या बोरस, प्रीतम नेगी, प्रेम कुमार, सरोज नेगी, किन्नौर महिला कांग्रेस अध्यक्ष विमल नेगी, प्रताप नेगी, मान चंद, कुलवंत नेगी, प्रशांत नेगी, श्याम नंद, दयाल नेगी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
उधर, किन्नौर वन मंडलाधिकारी चमन राव ने सभी आरोपों को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि सरकारी नियमानुसार ही टेंडर अवार्ड किए जा रहे हैं। इसके लिए तीन लोगों की कमेटी गठित की गई है। टेंडर की सूचना नोटिस बोर्ड में दी जा रही है, जिस ठेकेदार के सबसे कम रेट आते हैं, काम उसे ही दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें