फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यांगपा-2 के ग्रामीणों ने अलग पंचायत बनाने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
भावानगर (किन्नौर)। सरकार हमें भी अलग से पंचायत का लाभ दो, हम भी आपके आभारी रहेंगे। वर्षों से चली आ रही मांग को लेकर वीरवार को किन्नौर जिले के यांगपा-2 के ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया। ग्रामीणों ने एसडीएम भावानगर कार्यालय के बाहर मांगों को लेकर विरोध जताया और एसडीएम मनमोहन सिंह के माध्यम से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी दिनेश नेगी, सुखीराम नेगी, हलीप नेगी, विनीत नेगी और सितेंद्र नेगी सहित अन्य ग्रामीणों ने कहा कि सरकार ने प्रदेश भर में सैकड़ों नई पंचायतों का गठन किया लेकिन यांगपा-2 को अभी तक अलग पंचायत बनाने के लिए हरी झंडी नहीं दिखाई है। उन्होंने कहा कि इससे यांगपा-2 के ग्रामीणों में मायूसी छाई है। यांगपा-2 को अलग से पंचायत बनने के लिए जनसंख्या और भौगोलिक दृष्टि से हर दिशा से सक्षम है। बावजूद इसके यांगपा-2 गांव को अलग पंचायत बनने के लिए सरकार की ओर से संकेत नहीं मिल रहे हैं। अनुसूचित जाति से संबंध रखने वाले लोगों का यह गांव है। यदि अलग से पंचायत बनती है तो क्षेत्र में विकास को और गति मिलेगी। यदि प्रदेश सरकार यांगपा-2 को अलग पंचायत बनाती है, तो ग्रामीण इसके लिए सरकार के हमेशा आभारी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें