फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: अमेरिकी साम्राज्यवाद और युद्ध की राजनीति के खिलाफ कॉलेज परिसर में प्रदर्शन

विज्ञापन
एसएफआई रामपुर इकाई हिरोशिमा-नागासाकी परमाणु हमले की बरसी पर अमेरिकी साम्राज्यवाद के खिलाफ प्रदर
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया रामपुर (एसएफआई) इकाई ने वीरवार को हिरोशिमा पर परमाणु बम हमले की 81वीं बरसी के अवसर पर अमेरिकी साम्राज्यवाद और युद्ध की राजनीति के खिलाफ कॉलेज परिसर में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने युद्ध में मारे गए सभी निर्दोष लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही विश्व शांति और परमाणु हथियारों से मुक्त दुनिया के निर्माण का संकल्प लिया। एसएफआई के कार्यकर्ताओं ने अमेरिकी साम्राज्यवाद मुर्दाबाद, युद्ध नहीं, शांति चाहिए और दुनिया को परमाणु हथियारों से मुक्त करो जैसे नारे से पूरा कॉलेज गूंज उठा। एसएफआई शिमला जिला अध्यक्ष विवेक नेहरा ने कहा कि 6 अगस्त 1945 को अमेरिका ने जापान के हिरोशिमा और 9 अगस्त को नागासाकी पर परमाणु बम गिराए। यह घटना मानव इतिहास की सबसे दुखद त्रासदियों में से एक है। पूरी दुनिया के लिए एक चेतावनी है कि युद्ध और परमाणु हथियार कभी भी मानवता के हित में नहीं हो सकते। उन्होंने कहा कि आज भी दुनिया के कई हिस्सों में युद्ध, हिंसा और सैन्य टकराव जारी हैं। रामपुर इकाई सदस्य मुकेश ने सभी छात्र युवाओं से युद्ध, नफरत और हिंसा के विरुद्ध शांति, भाईचारे और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए आगे आने का आह्वान किया। मुकेश ने कहा कि शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य और सामाजिक न्याय पर संसाधन खर्च होने चाहिए न कि युद्ध और हथियारों की होड़ पर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें