फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापार मंडल ठियोग ने नप के खिलाफ लगाए नारे

विज्ञापन
नप ठियोग के खिलाफ नारेबाजी करते व्यापार मंडल ठियोग के पदाधिकारी और सदस्य - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
ठियोग (रामपुर बुशहर)। ठियोग उत्सव में बाहरी राज्यों के व्यापारियों को दुकानें लगाने के लिए अधिक समय देने पर व्यापार मंडल ठियोग भड़क गया है। इसके विरोध में व्यापारियों ने नगर परिषद कार्यालय के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। तीन घंटे तक व्यापारी नारेबाजी करते रहे और दुकानों को हटाने की मांग की। व्यापारियों के विरोध के आगे नप को झुकना पड़ा और आश्वासन दिया गया कि चार सितंबर तक दुकानों को हटा दिया जाएगा। मेले के दौरान बाहरी राज्यों के व्यापारियों को 31 अगस्त तक का ही समय दिया गया था। समय अवधि समाप्त होने के बावजूद व्यापारी अभी भी डटे हुए हैं।
विज्ञापन

इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष और महासचिव ने कहा है कि हर साल बाहरी राज्यों के व्यापारियों के लिए समय अवधि को बढ़ा दिया जाता है। इससे स्थानीय व्यापारियों को नुकसान उठाना पड़ता है। हर साल बैठक के दौरान यही कहा जाता है कि बाहरी राज्यों के व्यापारियों को तक तिथि के बाद हटा दिया जाएगा। इस बार भी यही आश्वासन मिला था, लेकिन व्यापारी अभी मैदान में डटे हैं। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर जल्द ही इन्हें नहीं हटाया गया तो प्रदर्शन किया जाएगा।
---
नगर परिषद अध्यक्ष वंदना सूद ने कहा कि शाली बाजार में लगी दुकानों को चार सितंबर तक हटा दिया जाएगा। नेहरू मैदान में लगे स्टालों को 5 सितंबर तक हटाने के निर्देश जारी कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें