फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन

विज्ञापन
पीजी कॉलेज रामपुर में विरोध प्रदर्शन करते एबीवीपी कार्यकर्ता। स्रोत : एबीवीपी
विज्ञापन
. कॉलेज परिसर में सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी
विज्ञापन


.न्यायिक जांच और छात्रों से दुर्व्यवहार करने वाले पुलिस अधिकारियों को निलंबित करने की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर।
धर्मशाला में विधानसभा घेराव के दौरान पुलिस प्रशासन की ओर से एबीवीपी कार्यकर्ताओं के साथ की गई लाठीचार्ज और दुर्व्यवहार के विरोध में एबीवीपी रामपुर इकाई ने धरना-प्रदर्शन किया। वीरवार को कार्यकर्ताओं ने महाविद्यालय परिसर में एकजुट होकर प्रदेश सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इस घटना को लोकतांत्रिक अधिकारों का उल्लंघन बताया। इकाई के अध्यक्ष आदित्य धीमान ने प्रदेश सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि प्रदेश सरकार का छात्र विरोधी रवैया अब असहनीय हो चुका है। शांतिपूर्ण मांगों को दबाने के लिए विद्यार्थियों पर लाठियां बरसाना लोकतंत्र की हत्या है। इस प्रकार का अत्याचार और उत्पीड़न किया गया है, उसका परिणाम प्रदेश सरकार को भुगतना पड़ेगा। एबीवीपी ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही पुलिस अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं की गई और छात्रों की मांगें नहीं सुनी गईं, तो विद्यार्थी परिषद एक विशाल उग्र आंदोलन शुरू करेगी। इसकी जिम्मेदारी पूरी तरह प्रदेश सरकार की होगी। उन्होंने कहा कि सरकार छात्र की आवाज को कुचलने की भूल न करे। वादाखिलाफी और युवा विरोधी नीतियां अब बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। इकाई ने मांग उठाई है कि धर्मशाला में हुए लाठीचार्ज की न्यायिक जांच की जाए। छात्रों के साथ हुए दुर्व्यवहार पर पुलिस अधिकारियों को निलंबित किया जाए। छात्र हितों के मुद्दों पर तत्काल वार्ता कर समाधान प्रस्तुत किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें