फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: पेंशनर दिवस 17 दिसंबर को, सम्मानित होंगे वरिष्ठ पेंशनर

विज्ञापन
विज्ञापन
आनी में बैठक कर प्रशासन से पेंशनर भवन निर्माण के लिए मांगा सहयोग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

आनी (कुल्लू)। सिविल पेंशनर एंड सोशल वेलफेयर एसोसिएशन आनी की मासिक वीरवार को हुई। अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष दूनी चंद ठाकुर ने की। बैठक में पेंशनरों से जुड़ीं समस्याओं और सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि 17 दिसंबर को पेंशनर दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर उन पेंशनरों को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा, जिनकी आयु 80 साल पूरी होने जा रही है। बैठक के बाद पेंशनरों का एक प्रतिनिधिमंडल एसडीएम लक्ष्मण सिंह कनेट से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने आनी में पेंशनर भवन के निर्माण के लिए सहयोग की मांग रखी। एसडीएम लक्ष्मण सिंह कनेट ने हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। बैठक में पेंशन से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की गई। इसमें समय पर पेंशन भुगतान, स्वास्थ्य सुविधाएं और वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष योजनाओं का लाभ प्रमुख रूप से शामिल रहा। इस मौके पर मोहर सिंह, राम सिंह ठाकुर, फतेह चंद, एनडी ठाकुर, फूल चंद समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें