फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: चार लेबर कोर्ड लागू करने के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
लूहरी  परियोजना में लेबर कोड लाने के विरोध में प्रदर्शन करते मजदूर। स्रोत : सीटू
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। लूहरी जलविद्युत परियोजना वर्कर यूनियन ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। चार लेबर कोड को लागू करने के खिलाफ गेट मीटिंग में लेबर कोड की प्रतियां जलाकर रोष जताया। सीटू जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह, सचिव दिनेश मेहता, यूनियन अध्यक्ष राजपाल, पिंकू और मिलाप नेगी ने कहा है कि केंद्र सरकार की ओर से अधिसूचित चारों लेबर कोड मजदूरों के लोकतांत्रिक अधिकारों, सुरक्षा, वेतन और सामाजिक सुरक्षा को कमजोर करते हैं। पूंजीपति वर्ग के पक्ष में श्रम कानूनों को पुनर्गठित करने की कोशिश है। मजदूर नेताओं ने कहा कि 26 नवंबर को लेबर कोड लागू करने के खिलाफ रामपुर में विरोध-प्रदर्शन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें