ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोटीघाट के शारीरिक शिक्षक (डीपी) सुभाष चौहान को राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए हिमाचल प्रदेश की टीम का प्रबंधक नियुक्त किया है। यह नियुक्ति उनके अनुभव, उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन और खेलों के प्रति समर्पण को देखते हुए की गई है। अंडर-17 स्कूली राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता 25 नवंबर से 2 दिसंबर तक अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर में होगी। इसमें देशभर से खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। ननखड़ी क्षेत्र से संबंध रखने वाले सुभाष चौहान 22 साल से शिक्षा विभाग में सेवाएं दे रहे हैं।