फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं ने एसडीएम दफ्तर के बाहर बोला हल्ला

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। भले ही केंद्र और प्रदेश सरकार डिजिटल भारत निर्माण के लाख दावे करे, लेकिन धरातल पर डिजिटल भारत तो दूर मोबाइल सिग्नल के लिए कोसों की दूरी तय करनी पड़ रही है। रामपुर उपमंडल की चार पंचायतें दशकों बाद भी संचार सुविधा से वंचित हैं। संचार सुविधा न मिलने से हजारों छात्र-छात्राएं ऑनलाइन शिक्षा से महरूम हैं। वहीं, हजारों ग्रामीणों को भी आपात स्थिति में संचार सुविधा न होने से खासी परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन

रामपुर उपमंडल के दुर्गम क्षेत्र की कूट, सरपारा, काशापाट और दरकाली पंचायत के दर्जनों युवाओं ने शुक्रवार को रामपुर एसडीएम दफ्तर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। युवाओं ने कहा कि दशकों बाद भी इन पंचायतों में संचार सुविधा नहीं है। इसके चलते ग्रामीण कई तरह की परेशानियों से जूझ रहे हैं। आपात की स्थिति में जब संपर्क नहीं हो पाता है तो उन्हें कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कोरोना संक्रमण के कारण स्कूल और कॉलेज बंद हैं। छात्रों को ऑनलाइन पढ़ाई करवाई जा रही है, लेकिन इन क्षेत्रों में संचार सुविधा न होने के कारण छात्रों को ऑनलाइन शिक्षा से वंचित रहना पड़ रहा है। आजादी के सात दशक बीत जाने के बाद भी संचार सुविधा न होने से ग्रामीण बाबा आदम खान के जमाने की व्यवस्था में जीने को मजबूर हैं। इसके बाद युवाओं ने एसडीएम सुरेंद्र मोहन को ज्ञापन सौंपा। युवाओं ने चेताया कि यदि 15 दिन के भीतर उनकी समस्या को लेकर कोई उचित और लिखित कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई तो वे आम ग्रामीण, महिलाओं, छात्रों और युवा वर्ग को लामबंद कर चक्का जाम करने को मजबूर होंगे।
एसडीएम सुरेंद्र मोहन ने बताया कि इन क्षेत्रों में संचार सुविधा मुहैया करवाने को लेकर संचार निगम के अधिकारियों से बातचीत की जाएगी। जल्द ग्रामीणों को संचार सुविधा से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर तरुण कायथ, पवन चौहान, नितिश भंडारी, गोविंद, अमर, भूपेश, भूपेंद्र, सुनील, भारत, विक्की, दीक्षु, दिनेश, सुरेश भंडारी, हंसराज, शमशेर राणा, दीपक, अनिल, सचिन कुमार, अनु भंडारी, नितेश गाजटा, आशीष, सुरजीत, प्रीतम सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें