फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सरस्वती विद्या मंदिर बड़ागांव में होनहार किए सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। सरस्वती विद्या मंदिर बड़ागांव में बुधवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन हुआ। समारोह में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संदीपनी भारद्वाज ने बतौर मुख्य अतिथि रहीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ शाखा प्रबंधक दिवेश हिमराल और चिकित्सक डॉ. निवेदिता चंदेल शामिल हुए। मुख्य अतिथि ने होनहार सम्मानित किए। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इनमें देशभक्ति गीत, लोकनृत्य और नाटिकाएं शामिल रहीं। विशेष रूप से विद्यार्थियों की मोबाइल के दुष्प्रभाव पर आधारित लघु नाटिका ने सभी का मन मोह लिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेंद्र शर्मा और प्रबंधक समिति अध्यक्ष योधराज ठाकुर ने सभी अतिथियों और अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें