फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन जनता द्वार कार्यक्रम में निपटाई अधिकतर समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
कुमारसैन(रामपुर बुशहर)। कुमारसैन की जार पंचायत में शनिवार को एसडीएम कुमारसैन चेतना खंडवाल की अध्यक्षता में प्रशासन जनता द्वार कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र की चार पंचायतों के ग्रामीणों की समस्याओं को सुना गया और अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया।
विज्ञापन

एसडीएम कुमारसैन ने बताया कि कार्यक्रम में आई 15 शिकायतों में से 10 का मौके पर ही निपटारा किया गया और पांच को संबधित विभागों को भेजा गया है। इसके अलावा मौके पर 7 इंतकाल भी किए गए। कार्यक्रम में विधायक राकेश सिंघा ने लोगों की समस्याओं को शीघ्र हल करने के निर्देश दिए। ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष शशिपाल डोगरा ने राकेश सिंघा से कहा कि क्षेत्र में अनेक गंभीर समस्याएं हैं। इस लिए वे प्रदेश की राजनीति के बजाय अपने विधानसभा क्षेत्र की ओर भी ध्यान दें। कार्यक्रम में कुमारसैन, जार, डीब और भरेड़ी पंचायत से आए ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं रखीं। कार्यक्रम में बिजली, पेयजल, सडक़ निर्माण, कुमारसैन में बस अड्डा, पार्किँग बनाने की समस्या का उचित समाधान करने की मांग रखी। ग्रामीण क्षेत्रों की संपर्क सड़कों के लिए बजट और सर्वे करनी की मांग रखी। इसके अलावा किंगल से रीउंदीनाला ढिंगुली सड़क, जो एक साल से किसी व्यक्ति की ओर से रोकी गई है। उसे प्रशासन से एक दिन के अंदर चालू करने की मांग की गई। उन्होंने प्रशासन को चेताया कि उक्त सड़क को जल्द नही खोला गया तो वो एसडीएम कार्यालय के बाहर अनशन पर बैठ जाएंगे।
कार्यक्रम में बीडीओ मृकना देवी, जिप सदस्य कृष्णा कौशल, बीएमओ ताराचंद, एसएचओ कर्मचंद, एचडीओ बेगराम कश्यप, फायर इंचार्ज शौंकिया राम, पंचायत समिति अध्यक्ष रजनी शर्मा, ग्रामीण बैंक निदेशक संजय शर्मा, सीडीपीओ अरविंद कुमार, जार प्रधान आरती निर्मोही, कुमारसैन प्रधान नरेंद्र कुमार, डीब पंचायत प्रधान अल्पना, भरेड़ी प्रधान, पंस सदस्य सुमना देवी, अनिल कुमार सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें