खुन्नी स्कूल में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्र। संवाद
खुन्नी स्कूल में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर कार्यक्रम
रामपुर बुशहर। राजकीय उच्च माध्यमिक पाठशाला खुन्नी में शुक्रवार को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल के प्रधानाचार्य हरनाम सिंह ठाकुर ने की। कार्यक्रम में छात्रों ने प्रश्नोत्तरी और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रश्नोत्तरी में दिव्या और नैनसी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में सुशांत ने प्रथम स्थान हासिल किया। स्वास्थ्य शिक्षिका कमला ठाकुर ने विद्यार्थियों को मनोरोग, तनाव, नशा और बेरोजगारी के प्रति बढ़ते आंकड़ों के बारे में जानकारी दी। इस दौरान स्कूल के प्रधानाचार्य ने खंड स्तरीय तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 का भी शुभारंभ किया।