निरमंड (कुल्लू)। भाजपा मंडल आनी के युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष योगेश परमार का बुधवार रात को सड़क हादसे में निधन हो गया था। शुक्रवार को निरमंड में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पदाधिकारियों और सदस्यों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। भाजपा मंडल अध्यक्ष निरमंड नरोत्तम ठाकुर ने कहा कि योगेश परमार का इस दुनिया से छोड़ जाना संपूर्ण आउटर सिराज के लिए दुखभरा समाचार है। स्व. परमार ने युवा मोर्चा आनी के अलावा कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया। उनके पूर्वजों ने भी भाजपा परिवार के लिए अपनी सेवाएं दीं हैं। यह शोक समाचार सुनकर संपूर्ण भाजपा मंडल निरमंड बहुत ही आहत है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। शोक संतप्त परिवार को इस कठिन घड़ी में धैर्य और साहस दें। इस मौके पर विदेश निगम, विकास शर्मा, धर्मपाल नेगी और जितेंद्र चौहान सहित अन्य मौजूद रहे।