फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: फागू में वीर बाल दिवस पर कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
ठियोग (रामपुर बुशहर)। ठियोग विधानसभा क्षेत्र के फागू में वीर बाल दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कटवाल ने मुख्य वक्ता के रूप में भाग लिया। संजीव कटवाल ने कहा कि वीर बाल दिवस गुरु गोविंद सिंह के छोटे साहिबजादों जोरावर सिंह और फतेह सिंह के बलिदान को स्मरण करने का दिन है। संजीव कटवाल ने कहा कि कम आयु में साहिबजादों ने जिस साहस, अटूट विश्वास और धर्म के प्रति निष्ठा का परिचय दिया, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। कार्यक्रम में सह मीडिया प्रभारी प्यार सिंह कंवर, मंडल अध्यक्ष दूनी चंद कश्यप, सत प्रकाश, अजय श्याम, संजय और राजू कश्यप सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने वीर साहिबजादों के बलिदान को नमन करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें