फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बखोल और महासू पंचायतों में बुनियादी सुविधाएं बदहाल : डोगरा

विज्ञापन
भाजपा कोटखाई-नावर मंडल अध्यक्ष सुंदर डोगरा। संवाद
विज्ञापन
रोहड़ू। भाजपा कोटखाई-नावर मंडल अध्यक्ष सुंदर डोगरा ने बखोल और महासू पंचायतों में बुनियादी सुविधाओं की बदहाली पर गंभीर चिंता व्यक्त की है। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर पर उद्घाटन और श्रेय लेने की राजनीति करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पिछले छह महीनों से क्षेत्र की जमीनी समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं, लेकिन मंत्री महोदय केवल भाषणों और फीता काट कार्यक्रमों तक सीमित रह गए हैं। डोगरा ने बताया कि बखोल पंचायत में वर्ष 2016 में बखोल स्कूल के समीप पानी की लिफ्ट स्कीम का शिलान्यास तत्कालीन मंत्री कौल सिंह और रोहित ठाकुर ने किया था, लेकिन नौ साल बीत जाने के बावजूद यह योजना आज तक धरातल पर नहीं उतर पाई। उन्होंने कहा कि आपदा के बाद बखोल क्षेत्र की सड़कों की हालत अत्यंत खराब है। पानी की आपूर्ति बार-बार बाधित रहती है और पाइपलाइनों की मरम्मत केवल कागजों तक सीमित है। शिक्षा मंत्री होने के बावजूद क्षेत्र की बुनियादी आवश्यकताओं पर कोई ठोस ध्यान नहीं दिया जा रहा। महासू पंचायत की स्थिति पर डोगरा ने कहा इन पंचायतों की सड़कों की हालत बदतर है। सड़कों से अभी तक बरसात में आया मलबा तक नहीं हटा है, जिससे आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, महासू-वानकुफर सड़क पर आपदा के बाद आज तक डंगे नहीं लगाए गए, जिससे सड़क की हालत लगातार बिगड़ती जा रही है। डोगरा ने आरोप लगाया कि जिस स्थान पर दो दिन पूर्व शिक्षा मंत्री उद्घाटन कर रहे थे, उसके ठीक सामने हजारों सेब की बोरियां सड़ती रहीं, लेकिन सरकार और प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की। इससे न केवल किसानों को भारी नुकसान हुआ, बल्कि लोगों और पशुओं की सेहत से भी खिलवाड़ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें