फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: बडारी में महिलाओं ने पारंपरिक व्यंजनों की लगाई प्रदर्शनी

विज्ञापन
बडारी में महिलाएं मंडलों द्वारा लगाई व्यंजनों की प्रदर्शनी
विज्ञापन
मोटे अनाज के बताए फायदे और संरक्षण का दिया संदेश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। निरमंड खंड की सरघा पंचायत में अंतिम पोषण माह वृत्त स्तरीय बडारी में मनाया गया। कार्यक्रम में सरघा पंचायत की प्रधान लता देवी बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहीं। वहीं, सुपरवाइजर वृत्त बडारी मीना कुमारी और उपप्रधान जीवन चौहान विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक व्यंजनों को परोसा। महिलाओं ने प्रदर्शनी के माध्यम से मोटे अनाजों के फायदे बताए और उनके संरक्षण करना का संदेश दिया। पर्यवेक्षिका वृत्त बडारी मीना कुमारी ठाकुर ने पोषण अभियान के बारे में महिलाओं को जागरूक किया। उन्होंने बताया कि विशेष कर महिलाओं और बच्चों के लिए पोषण अभियान चलाया गया है। इसका मुख्य मकसद सामुदायिक गतिविधियों के जरिये छोटे बच्चों और महिलाओं में कुपोषण को दूर करने और सभी के स्वास्थ्य के साथ साथ पोषण सुनिश्चित करना है। वहीं, लोगों की भागीदारी का बढ़ाना है। इस मौके पर उप प्रधान जीवन चौहान ने नशे के दुष्प्रभाव बताए और नशा मुक्त समाज निर्माण के लिए सभी को आगे आने की बात कही। वहीं पंचायत प्रधान लता देवी ने भी अपने संबोधन में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के बारे जानकारी प्रदान की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें