फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: मारपीट के 11 साल पुराने मामले में उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर पुलिस ने आरोपी को खोलीघाट क्षेत्र से पकड़ा
विज्ञापन

अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने उद्दघोषित अपराधी करार दिया था

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर पुलिस और पीओ सेल ने मारपीट के 11 साल पुराने मामले में फरार उद्घोषित अपराधी को खोलीघाट क्षेत्र से गिरफ्तार गया है। ननखड़ी निवासी प्रकाश चंद पुलिस थाना रामपुर में साल 2016 में दर्ज मामले में वांछित था। इस पर मारपीट कर गंभीर चोट पहुंचाने के आरोप हैं। पुलिस ने जांच कर इस मामले को अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (एसीजेएम) रामपुर न्यायालय में दाखिल किया। अदालत की ओर से समन और वारंट जारी होने के बाद भी आरोपी पेश नहीं हुआ। इस पर अदालत ने उसे 30 अक्तूबर 2025 को उद्घोषित अपराधी घोषित किया था। पुलिस थाना रामपुर और उद्घोषित अपराधी सेल (पीओ सेल), पुलिस उपमंडल रामपुर की टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने बताया कि जिले की पुलिस उद्घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए निरंतर अभियान चला रही है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य न्यायालय के आदेशों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करना है। पुलिस ऐसे अपराधियों को पकड़ने के लिए लगातार सक्रिय है। यह गिरफ्तारी इसी अभियान का हिस्सा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें