फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: चेक बाउंस के चार मामलों में सात साल से फरार उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यायालय ने जेल में भेजने का दिया आदेश
विज्ञापन

संवाद न्जूज एजेंसी
रोहड़ू।
चेक बाउंस के चार मामलों में सात साल से फरार चल रहे उद्घोषित अपराधी को रोहड़ू के पीओ सेल ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उद्घोषित अपराधी को उसके पैतृक गांव से दबोचा। गुलाब सिंह चिड़गांव, जिला शिमला का निवासी है। उसे विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत गिरफ्तार किया गया। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, रोहड़ू ने उसे उद्घोषित अपराधी घोषित किया था। यह घोषणा परक्राम्य लिखत अधिनियम की धारा 138 के तहत चार अलग-अलग मामलों में हुई थी। ये मामले लगभग 8.50 लाख रुपये के लेन-देन से संबंधित थे। गुलाब सिंह पिछले सात वर्षों से गिरफ्तारी से बच रहा था। गिरफ्तारी के बाद गुलाब सिंह को अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, रोहड़ू के समक्ष पेश किया गया। न्यायालय ने उसे जेल में भेजने का आदेश दिया। गुलाब सिंह को 12 अगस्त तक जिला कारागार कैथू भेजा गया है। इस अवधि के बाद उसे फिर से न्यायालय में पेश किया जाएगा। एसएसपी गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस उद्घोषित अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। भगोड़े आरोपियों और न्यायालय से फरार व्यक्तियों को भी निशाना बनाया जा रहा है। पुलिस की प्राथमिकता ऐसे अपराधियों को कानून के दायरे में लाना है। उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्याय सुनिश्चित करना पुलिस का लक्ष्य है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें