फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सात साल से फरार उद्घोषित अपराधी चिड़गांव से गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहड़ू। शिमला पुलिस ने सात साल से फरार उद्घोषित अपराधी को चिड़गांव से गिरफ्तार किया है। उद्घोषित अपराधी 55 वर्षीय धर्म दास मंगलवार को पकड़ा गया। वह पुराने और लंबित आपराधिक मामलों में वांछित था। धर्म दास के खिलाफ पुलिस थाना झाकड़ी में 19 जून 2019 को एफआईआर दर्ज की गई थी। यह मामला भारतीय दंड संहिता की धारा-332 और 353 के तहत दर्ज किया गया था। ये धाराएं लोक सेवक को उसके कर्तव्य के निर्वहन से रोकने के लिए आपराधिक बल प्रयोग से संबंधित हैं। मामले की सुनवाई के दौरान वह लगातार न्यायालय में पेश नहीं हुआ। इसके बाद एसीजेएम रामपुर की अदालत ने 22 जनवरी 2026 को उसे अपराधी घोषित कर दिया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने बताया कि यह गिरफ्तारी एक विशेष अभियान का हिस्सा है। यह अभियान पुराने और लंबित आपराधिक मामलों में वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि फरार अपराधियों को पकड़ने का यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा। पुलिस ऐसे सभी आरोपियों को कानून के दायरे में लाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस अभियान से आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें