फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: आठ साल से फरार उद्घोषित अपराधी रोहड़ू से गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यायालय ने 2018 में किया था उद्घोषित अपराधी घोषित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रोहड़ू।
रोहड़ू में पीओ डिटेक्शन सेल ने वर्ष 2015 के एक मामले में आठ साल से फरार चल रहे उद्घोषित अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी की पहचान दलीप सिंह ठाकुर (57) पुत्र दिवंगत मेहर सिंह, निवासी ग्राम बलसा, डाकघर कंसाकोटी, तहसील रोहड़ू के रूप में हुई है। पुलिस ने अपराधी को रोहड़ू बाजार क्षेत्र से दबोचा। पुलिस के अनुसार इसके विरुद्ध वर्ष 2015 में लगभग 90 हजार रुपये के लेन-देन से जुड़ा मामला न्यायालय में विचाराधीन था। मामले की सुनवाई के दौरान वह लगातार अनुपस्थित रहा, जिसके चलते न्यायालय ने 7 सितंबर 2018 को उसे उद्घोषित अपराधी घोषित कर दिया था। गिरफ्तारी के बाद उसे अग्रिम कानूनी कार्रवाई के लिए न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी जुब्बल के समक्ष प्रस्तुत किया गया। पुलिस अधीक्षक शिमला ने कहा है कि फरार एवं उद्घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें