फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाको में आयोजित जनमंच में 150 शिकायतें आई सामने

विज्ञापन
किन्नौर जिले के नाको में आयोजित जनमंच कार्यक्रम के दौरान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल लोगों ? - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
सांगला/रिकांगपिओ(किन्नौर)। किन्नौर जिला के नाको में रविवार को सातवें जनमंच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने की। इस कार्यक्रम के दौरान कुल 150 शिकायतें दर्ज की गई। इनमें 75 प्रतिशत शिकायतों का निपटारा मौके पर ही किया गया।
विज्ञापन

इस जनमंच कार्यक्रम के दौरान प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि यह कार्यक्रम प्रदेश सरकार का महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। जहां जनता और सरकार के बीच संवाद होता है और लोगों के लंबित कार्य मौके पर ही निपटाए जाते हैं। इस दौरान उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की कई जनकल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि लोगों के शिकायतों का तय समय अवधि में निवारण करें।
इस दौरान अधिकांश शिकायतें आईपीएच विभाग, पीडब्ल्यूडी सहित विद्युत विभाग से संबंधित रहीं। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने नाको में पौधरोपण भी किया। जनमंच के दौरान ग्रहिणी सुविधा योजना के तहत हंगरंग वैली की 18 ग्रहिणियों को गैस सिलेंडर वितरित किए गए और बेटी है अनमोल योजना के तहत लाभार्थियों को चेक वितरित किए।
विज्ञापन

इससे पूर्व प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष डॉ. बिंदल भारत तिब्बत सीमा शिपकिला भी गए। नाको गांव में आयोजित जनमंच में पंचायत नाको, पंचायत चांगो, पंचायत लियो, पंचायत शलखर पंचायत और नमज्ञा पंचायत के गांव वासियों ने भाग लिया। इसमें ज्यादातर शिकायतें बिजली विभाग, सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग, लोक निर्माण विभाग के बारे में दर्ज की गईं। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने शिकायतों का निवारण किया। अनुसूचित जनजाति के प्रमाण पत्र का मुद्दा भी जनमंच में उठा। जिसमें राजस्व विभाग की ओर से अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र न देने की बातें सामने आईं । इस पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि कानून के तहत ही अनुसूचित जनजाति का प्रमाण पत्र बनाया जाएगा।
इस मौके पर 5 देवदार के पौधे भी लगाए गए। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल और सूरत नेगी ने एक एक देवदार का पौधा लगाया। इस मौके पर विभिन्न विभागों ने अपने सूचना स्टाल लगा कर जनता को जानकारी दी। जिसमें वन विभाग, सिचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग, आयुर्वेदिक, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, कृषि विभाग, उद्यान विभाग, पशु विभाग, मनरेगा, रोजगार विभाग, उद्योग विभाग, लोक निर्माण विभाग, मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के स्टाल लगाए गए थे। इस मौके पर हिमाचल प्रदेश वन निगम के उपाध्यक्ष सूरत नेगी, पूर्व विधायक तेजवंत नेगी, जिला परिषद अध्यक्ष टाशी यंगचेन, उपायुक्त किन्नौर गोपाल चंद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें