फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: पौडिया में तीन महीने से गैस आपूर्ति ठप, ग्रामीण परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
मार्गों की स्थिति भी खराब, पेयजल संकट ने भी बढ़ाईं मुश्किलें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल (रोहडू)। ग्राम पंचायत पौडिया के ग्रामीण पिछले तीन महीने से रसोई गैस की अनियमित आपूर्ति से जूझ रहे हैं। इसके साथ ही पंचायत को जोड़ने वाले मुख्य और संपर्क मार्गों की खराब स्थिति और पेयजल संकट ने भी उनकी मुश्किलें बढ़ा दी हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इन समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए कदम नहीं उठाए गए हैं।
पौडिया क्षेत्र में पिछले करीब तीन महीने से गैस सिलिंडर की गाड़ी नहीं पहुंची है। गैस की आपूर्ति नियमित नहीं होने के कारण लोगों को सिलिंडर के लिए दूरदराज के क्षेत्रों में जाना पड़ रहा है। इससे बुजुर्गों, महिलाओं और निजी वाहन सुविधा से वंचित परिवारों को परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है। रानवी-पौडिया मार्ग की खराब हालत भी ग्रामीणों के लिए बड़ी समस्या है। मार्ग पर कई जगह वाहन फंस जाते हैं, जिससे आवागमन बाधित होता है। स्कूल जाने वाले बच्चों, कर्मचारियों, किसानों और मरीजों को इससे सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

केस्टा और मिंटा बस्तियों के संपर्क मार्ग भी बंद पड़े हैं। इनके बंद होने से ग्रामीणों को मुख्य सड़क तक पहुंचने के लिए अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि आपात स्थिति में मरीजों को अस्पताल पहुंचाना मुश्किल हो जाता है। कृषि उपज को बाजार तक ले जाने में भी किसानों को भारी दिक्कतें पेश आ रही हैं। केस्टा बस्ती के ग्रामीण पेयजल संकट से भी जूझ रहे हैं, जहां पर्याप्त पानी उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन

पूर्व पंचायत समिति सदस्य बबली चौहान ने इन समस्याओं को लेकर अधिकारियों से मुलाकात की। उन्होंने बंद संपर्क मार्गों, सड़क की खराब स्थिति, पेयजल संकट और गैस आपूर्ति का मुद्दा उठाया। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी चौपाल विनीत ठाकुर ने बताया कि बंद पड़े संपर्क मार्गों को खोलने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही सभी संपर्क मार्ग खोल दिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें