फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रामपुर शहर में सीवरेज लाइन कार्य से क्षतिग्रस्त हो रहीं सड़कें

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर परिषद के पदाधिकारियों ने अधिशासी अभियंता के पास उठाया मुद्दा
विज्ञापन

पानी के बिल का केंद्र बाजार में उपलब्ध कराने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। नगर परिषद के पदाधिकारियों और सदस्यों ने जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता से मुलाकात की। इस दौरान सीवरेज लाइन कार्य से क्षतिग्रस्त सड़कों और पानी के बिल से जुड़े कई जनहित के मुद्दे उठाए। पदाधिकारियों ने इन समस्याओं के शीघ्र समाधान करने की मांग की। नगर परिषद अध्यक्ष करण शर्मा के नेतृत्व में बैठक हुई। प्रतिनिधिमंडल ने जल शक्ति विभाग की ओर से किए जा रहे सीवरेज कार्य से क्षतिग्रस्त हुई सड़कों और गलियों की जल्द बहाली का मुद्दा उठाया। उन्होंने बताया कि सड़कों के टूटने से स्थानीय लोगों और राहगीरों को परेशानी हो रही है। वार्ड पांच के शीशमहल क्षेत्र में टूटे कोटा स्टोन का मुद्दा भी प्रमुखता से रखा गया। कोटा स्टोन टूटने के कारण वहां पानी जमा हो रहा है। नगर परिषद ने इसे जल्द ठीक करवाने और आवश्यक राशि खाते में जमा करवाने की मांग की। बैठक में पानी के बिल का केंद्र रामपुर बाजार में उपलब्ध करवाने का मुद्दा भी उठाया गया।
विज्ञापन

वर्तमान में पानी के बिल ऑनलाइन जमा नहीं होते हैं। जल शक्ति विभाग का कार्यालय कई लोगों के लिए दूर पड़ता है। करण शर्मा ने मांग की कि हर महीने दो-तीन दिन नगर परिषद कार्यालय में ही कर्मचारी बैठकर बिल जमा करे। अधिशासी अभियंता किशोर शर्मा ने इस मांग पर सहमति जताई। किशोर शर्मा ने आश्वासन दिया कि कर्मचारी हर महीने नगर परिषद कार्यालय में उपलब्ध रहेंगे। बैठक में नगर परिषद उपाध्यक्ष रोहित नेगी, पार्षद निकिता गुप्ता, उमा बंसल, सुरेंद्र लाल और चंद्रप्रभा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें