फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: प्रो बॉक्सिंग चैंपियन जितेंद्र ठाकुर का नित्थर में स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
नित्थर (कुल्लू)। अंतरराष्ट्रीय प्रो बॉक्सिंग चैंपियन जितेंद्र ठाकुर का शनिवार को नित्थर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने हाल ही में शिमला में आयोजित प्रतियोगिता में श्रीलंका के बॉक्सर को हराकर जीत हासिल की थी। यह प्रतियोगिता 23 जून को शिमला रिज मैदान में आयोजित की गई थी। यह आयोजन प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की जयंती पर हुआ। इस बॉक्सिंग प्रतियोगिता में देश और विदेश के 15 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। जितेंद्र ठाकुर ने अपने मुकाबले में श्रीलंका के बॉक्सर को हराया। जितेंद्र ठाकुर ने युवाओं से कहा कि नशे से दूर रहने का सबसे अच्छा तरीका खेल गतिविधियों में भाग लेना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें