ठियोग (रामपुर बुशहर)। प्रेम पब्लिक स्कूल ठियोग में सोमवार को वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान स्कूल के विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रस्तुतियां देकर वाहवाही लूटी। वार्षिक समारोह में राज्य सभा सांसद सिंकद्र कुमार बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे।
विद्यालय के चेयरमैन रवि शांडिल ने मुख्यातिथि को टोपी और शॅाल भेंटकर स्वागत किया। स्कूल के प्रधानाचार्य गीता शर्मा ने मुख्यातिथि का स्वागत करने के बाद वार्षिक रिपोर्ट पेश की और सालभर की गतिविधियों से अवगत करवाया। इस अवसर पर नगर परिषद के अध्यक्ष विवेक थापर, उपाध्यक्ष रीना शर्मा, पूर्व यूथ अध्यक्ष युवा कांग्रेस मदन शर्मा, अजय, अविनाश रोशन के अलावा अन्य लोग मौजूद रहे।