फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: उपमंडल चौपाल में निजी वाहन धड़ल्ले से ढो रहे सवारियां

विज्ञापन
चौपाल में एसडीएम को ज्ञापन सौंपते टैक्सी ऑपरेटर। संवाद
विज्ञापन
. टैक्सी ऑपेरटर यूनियन नेरवा ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

. बोले, टैक्सी ऑपरेटरों को रोजी रोटी के लाले पड़े

संवाद न्यूज़ एजेंसी
चौपाल(रोहड़ू)। उपमंडल चौपाल में पुलिस और प्रशासन की चेतावनी के बाद भी निजी वाहन धड़ल्ले से सवारियां ढो रहे हैं। इन्हें रोकने वाला भी कोई नहीं है। टैक्सी ऑपेरटर यूनियन नेरवा के प्रतिनिधिमंडल ने चौपाल के एसडीएम हेमचंद वर्मा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि टैक्सी ऑपरेटरों को रोजी-रोटी के लाले पड़ गए हैं। परिवार का पेट पालने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है, लेकिन दूसरे स्थानों से आने वाले टैक्सी चालक और निजी वाहन चालक सवारियों को सस्ते दाम पर अपने वाहनों में भर कर ले जा रहे हैं। करीब 50 वाहन बिना टैक्सी कोटे की अनुमति प्राप्त खुलेआम सड़कों पर दौड़ रहे हैं, जिनमें अधिकांश वाहन निजी हैं। परिवहन विभाग से इन वाहनों को टैक्सी के रूप में पास नहीं करवाया गया है। प्रशासन को प्रतिवर्ष लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है। टैक्सी ऑपरेटर यूनियन ने प्रशासन से मांग की है कि सवारियां ढोने वोले निजी वाहन की जांच की जाए। यूनियन ने टैक्सी पार्किंग के लिए स्थान निश्चित करने का भी आग्रह किया है। उधर, चौपाल के एसडीएम हेमचंद वर्मा ने बताया कि मामले में गंभीरता से जांच की जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें