रिकांगपिओ ( किन्नौर)। आम आदमी पार्टी जिला किन्नौर के पूर्व जिला अध्यक्ष मनीष नेगी ने कहा कि प्रधानमंत्री हिमाचल के लिए आपदा का विशेष पैकेज लेकर आएं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के कई क्षेत्रों में आपदा से भारी तबाही मची है। इस आपदा में जान-माल, फसल, पशुधन और आधारभूत संरचना को अत्यधिक नुकसान पहुंचा है। कई लोग बेघर हो गए हैं, सैकड़ों गांवों का संपर्क टूट गया है और जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। राज्य सरकार राहत कार्यों में जुटी है। हम केंद्र सरकार और राज्य सरकार से आग्रह करते हैं कि वे तत्काल इस दिशा में आवश्यक कदम उठाएं। संवाद