फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सफाई और ओआरएस से करें डायरिया की रोकथाम

विज्ञापन
विज्ञापन
किन्नौर में एक जुलाई से 31 अगस्त तक चलाया जाएगा जागरूकता अभियान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रिकांगपिओ (किन्नौर)। प्रदेश में एक जुलाई से शुरू होने वाले स्टॉप डायरिया अभियान के तहत शनिवार को रिकांगपिओ में बैठक का आयोजन किया गया। उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में अभियान के दौरान किए जाने वाले कार्यों पर विस्तृत चर्चा की गई और आगामी रूपरेखा बनाई गई।

उपायुक्त ने बताया कि स्टॉप डायरिया अभियान-2024 की थीम डायरिया की रोकथाम, सफाई और ओआरएस से रखें अपना ध्यान, है। किन्नौर में भी पहली जुलाई से 31 अगस्त तक यह अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत 0-5 वर्ष तक के बच्चों में डायरिया को संपूर्ण रूप से समाप्त करने के दृष्टिगत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान जिला और खंड स्तर पर अभियान के तहत अभिभावकों एवं अन्य सभी को डायरिया की रोकथाम के प्रति जागरूक किया जाएगा। अभियान के तहत बच्चों में प्रतिरक्षण को बढ़ाने, स्वस्थ आहार और साफ पानी का उपयोग करने पर विशेष बल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला कार्यक्रम बाल स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनवेषा नेगी ने बैठक की कार्रवाई का संचालन किया। उपस्थित लोगों को स्टॉप डायरिया अभियान के तहत जिले में होने वाले कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी। कहा कि खंड और सामुदायिक स्तर पर जल जनित रोगों से बचाव पर ग्रामीण लोगों को जागरूक किया जाएगा। विशेषकर बच्चों के स्वास्थ्य पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से जागरूकता शिविर लगाए जाएंगे।

बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सोनम नेगी, अधिशासी अभियंता जल शक्ति विभाग अभिषेक शर्मा, प्रधानाचार्य डाइट कुलदीप नेगी सहित कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें