फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: गिल्टाड़ी में देवता गुडारू की नव निर्मित पालकी का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
डिस्वाणी से देवता गुडारू और उत्तराखंड के ठडियार से देवता पवासी श्रद्धालुओं के साथ पहुंचेगे
विज्ञापन

. 5 दिसंबर से चल रहा गांव में हवन, 10 को होगी पूर्णाहुति
संवाद न्यूज एजेंंसी
रोहड़ू। जुब्बल तहसील के गिल्टाड़ी गांव में देवता गुडारू की नव निर्मित पालकी का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम मंगलवार से शुरू हो रहा है। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में रोहड़ू उपमंडल के डिस्वाणी गांव से देवता गुडारू और उत्तराखंड के ठडियार से देवता पवासी सैकड़ों श्रद्धालुओं के साथ पहुंच रहे हैं। नव निर्मित पालकी की प्रतिष्ठा के लिए 5 दिसंबर से हवन शुरू हो चुका है। गिल्टाड़ी गांव में गुडारू देवता महासू देवताओं में एक प्रमुख देवता हैं। देवता गुडारू की गिल्टाड़ी के अतिरिक्त झालटा और क्वालटा गांव के लोग भी पूजा करते हैं। देवता गुडारू के वजीर लायक राम जगटा ने बताया कि पालकी की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम पर महासू देवता के मूल स्थान हनोल (उत्तराखंड) से बोठा महासू, वाशिक महासू, पवासी महासू और चालदा महासू देवताओं के चिह्न स्वरूप डोरिया पहले ही गिल्टाड़ी पहुंच गए हैं। मंगलवार को अब दोपहर बाद देवता पवासी ठडियार उत्तराखंड और देवता गुडारू डिसवाणी की पालकी पहुंचेगी। 10 दिसंबर को प्रतिष्ठा में पूर्णाहुति के बाद धाम का आयोजन किया जाएगा। 11 दिसंबर को देवताओं की विदाई का कार्यक्रम रखा गया है। उन्होंने कहा इस कार्य में पूरे खनाशनी पट्टी के लोगों का सहयोग रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें