एसएफआई इकाई रामपुर ने लाडा कमेटी अध्यक्ष सुंदर सिंह ठाकुर को सौंपा ज्ञापन। संवाद
एसएफआई इकाई रामपुर ने लाडा कमेटी के अध्यक्ष सुंदर सिंह को सौंपा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। एसएफआई इकाई रामपुर ने सोमवार को लाडा कमेटी जिला कुल्लू अध्यक्ष एवं विधायक सुंदर सिंह ठाकुर को ज्ञापन सौंपा। एसएफआई इकाई रामपुर के सचिव राहुल विद्यार्थी ने बताया कि चाटी सड़क की हालत बहुत खराब है। इस सड़क पर आए दिन यात्रियों और विद्यार्थियों को समस्या का सामना करना पड़ता है। सड़क पर धूल होने के कारण बीमार होने की चिंता सताती है। एसएफआई ने चाटी सड़क को पक्का करने की मांग उठाई है। चाटी में पानी की निकासी की उचित व्यवस्था, चाटी बाजार में स्ट्रीट लाइट, चाटी बाजार और चाटी पुल में स्ट्रीट लाइटें लगाना आवश्यक है। राहुल विद्यार्थी ने बताया कि चाटी क्षेत्र में बहुत से विद्यार्थी रहते हैं। चाटी में छात्रों के लिए खेल मैदान, लाइब्रेरी और चिकित्सालय होना अत्यंत आवश्यक है। राहुल विद्यार्थी ने कहा कि एसएफआई हमेशा छात्र मांगो और सामाजिक मांगों को लेकर आवाज उठाता है। उन्होंने बताया की अध्यक्ष ने इकाई को आश्वासन दिया कि जल्द मांगों को पूरा किया जाएगा। इस मौके पर मीना राम, मृदुल, पूजा, विनायक, सूरज और सुजल सहित अन्य उपस्थित रहे।