रिकांगपिओ (किन्नौर)। दिल्ली के बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया समेत सभी 23 आरोपियों के बरी होने पर आम आदमी पार्टी किन्नौर ने खुशी जताई है। आम आदमी पार्टी किन्नौर के अध्यक्ष मनीष कुमार नेगी ने जारी बयान में कहा कि ईमानदारी की जीत हुई है और राजनीतिक षड्यंत्र का अंत हुआ है। अदालत का फैसला यह साबित करता है कि सीबीआई के पास कोई ठोस सबूत नहीं थे। न्यायालय ने स्पष्ट किया है कि चार्जशीट में खामियां थीं और आरोप तथ्यों के बजाय केवल दावों पर आधारित थे। उन्होंने कहा कि यह मामला पूरी तरह से अरविंद केजरीवाल की छवि खराब करने और आप को राजनीतिक रूप से कमजोर करने के लिए केंद्र सरकार ने रचा था।