रामपुर बुशहर। उपमंडल के सराहन में दो से पांच अक्तूबर तक जिला स्तरीय दशहरा मेले का आयोजन होगा। मेले की तैयारियों को लेकर सराहन में रविवार को निरीक्षण नहीं हो पाया। अब सोमवार को एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह की अगुवाई में मेला समिति, पंचायत और व्यापार मंडल मेले की तैयारियों का जायजा लेंगे। इस दौरान मेले के दौरान आयोजित की जाने वालीं गतिविधियों, देवताओं के ठहरने और मेले में आने वाले लोगों की सुविधाओं को लेकर रूपरेखा तैयार की जाएगी। एसडीएम ने बताया कि रविवार को जायजा लेने का कार्यक्रम स्थगित हो गया है। अब सोमवार को सराहन पहुंचकर तैयारियों की समीक्षा की जाएगी। उन्होंने कहा कि मेला स्थल और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन स्थल को लेकर मौके का जायजा लिया जाना है।