नित्थर(कुल्लू)। जिज्ञासा फाउंडेशन ने नित्थर पंचायत के बख्ता गांव के कर्मचंद की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाए हैं। संस्था के सदस्यों ने बुजुर्ग दंपती की न सिर्फ आर्थिकी मदद की, बल्कि नया घर बनाने के लिए हर संभव सहयोग देने की बात भी कही। संस्था के अध्यक्ष प्रदीप रंगून ने कहा कि संस्था प्रभावित की मदद नकद धन राशि और श्रमदान से करेगी। उन्होंने क्षेत्र के सभी लोगों को सहयोग करने की अपील की है। इस मौके पर संस्था के सदस्य सुरेंद्र कौर, सतपाल, प्रवीण कुमार, रमा भारती सहित अन्य मौजूद रहे।