नित्थर (कुल्लू)। नित्थर पंचायत में प्रधान पद पर प्रवीण कुमार निर्वाचित हुए हैं। प्रवीण कुमार को 516 मत मिले, जबकि अन्य दो उम्मीदवारों बिशन दास को 270 और होशियार चंद को 226 मत प्राप्त हुए।
विज्ञापन
उपप्रधान पद पर कुकू ठाकुर ने जीत हासिल की। उन्हें 356 मत मिले। चुनाव मैदान में उतरे अन्य प्रत्याशियों में दीपक वर्मा को 248, राजा राम को 199, प्रमोद ठाकुर को 181 और रजिंद्र ठाकुर को 18 मत मिले। नित्थर पंचायत के पांच वार्डों में वार्ड नंबर-1 एडशी से प्रदीप कुमार विजयी रहे। वार्ड नंबर-2 ढमाह से भाग दासी निर्विरोध चुनी गई थीं। वार्ड नंबर-5 नींथा से भाग चंद निर्विरोध निर्वाचित हुए थे। वार्ड नंबर-3 झल्ली से सूरज रेखा विजयी रहीं, जबकि वार्ड नंबर-4 घरोली से उषा ठाकुर ने जीत दर्ज की।