फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: प्रताप नेगी को सौंपी मनरेगा बचाओ संग्राम के जिला समन्वयक की कमान

विज्ञापन
प्रताप नेगी को सौंपी किन्नौर मनरेगा बचाओ संग्राम के समन्वयक की कमान। संवाद
विज्ञापन
रामपुर बुशहर/रिकांगपिओ(किन्नौर)। प्रदेश कांग्रेस ने मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान चलाया है। इसके तहत किन्नौर जिले के पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रताप नेगी को जिला समन्वयक की कमान सौंपी है। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने सभी जिलों में मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान के तहत जिला समन्वयकों की नियुक्ति की है। अब जिला नेतृत्व के समन्वय से मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान को सफल बनाने के लिए पंचायत स्तर पर ग्रामीणों को जागरूक किया जाएगा और ग्रामीणों को नए अधिनियम की खामियों के बारे में जानकारी दी जाएगी। सभी समन्वयकों को इस जिम्मेदारी को पूरी गंभीरता से निभाने और पीसीसी कार्यालय को दैनिक प्रगति रिपोर्ट भेजने के भी निर्देश दिए गए हैं। जिला समन्वयक किन्नौर प्रताप नेगी ने बताया कि उन्हें जो नियुक्ति दी गई है, उसका वह पूरी निष्ठा और तत्परता से निर्वहन करेंगे। उन्होंने अपनी नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार और राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी का आभार जताया है। उन्होंने बताया कि जल्द ही किन्नौर की सभी पंचायतों का दौरा कर ग्रामीणों को मनरेगा बचाओ संग्राम के बारे में व्यापक स्तर पर जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें